एत्मादपुर: रामबाग पुल के नीचे से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Apr 7, 2026 थाना एत्माद्दौला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामबाग पुल के नीचे से शातिर चोर तौफीक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2 चोरी के मोबाइल फोन और 10,230 रुपये बरामद हुए। आरोपी ने शंभूनगर मोती महल व गौतम नगर क्षेत्र में लोगों को बातों में उलझाकर चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया।