खजनी: खजनी में चौकीदार को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, जानलेवा हमले में बीआरडी में हालत गंभीर
गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात कंबल फैक्ट्री में चौकीदार का काम करने वाले 26 वर्षीय रोहन सिंह को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। रोहन शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित मानस विहार कॉलोनी का रहने वाला है। वह मंगलवार रात करीब 9:30 बजे फैक्ट्री से बाइक से घर लौट रहा था।