हाथरस: दलित परिवार पर गांव के दबंगों ने किया हमला, महिला-पुरुष सहित आधा दर्जन लोग घायल, सूचना पर पहुंचे अधिकारी
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में दलित परिवार के साथ गांव के दबंग लोगों ने मारपीट करते हुए हमला कर दिया। दबंगों द्वारा किए गए हमले में दलित परिवार के महिला पुरुष सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल दलित परिवार के लोगों को पुलिस तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।