पीपलदा: इटावा नगर पालिका बोर्ड की बजट बैठक में अधिशासी अधिकारी ने पेश किया 53 करोड़ 51 लाख 13 हजार का बजट, पारित हुआ
Pipalda, Kota | Feb 13, 2025 इटावा नगर पालिका की बोर्ड की बैठक गुरुवार दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष रजनी सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें अधिशासी अधिकारी राजूलाल मीणा ने वर्ष 2025 26 का बजट पेश किया जिसमे कस्बे में समग्र विकास की योजनाओं को भी दर्शाया गया। बैठक में 53 करोड़ 51 लाख 13 हजार का बजट पेश किया जिसे सभी सदस्यों ने पारित किया।