पीपलदा: खातोली थाना क्षेत्र में तालाब गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, मोर्चरी में रखवाया गया शव
Pipalda, Kota | Feb 13, 2025 खातोली थाना इलाके में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी घटना में घायल महावीर बैरवा की एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक महावीर बैरवा के पुत्र पृथ्वीराज बैरवा ने गुरुवार सुबह 10:45 बजे बताया कि उनके पिता इटावा किसी शादी समारोह में बाघ लेकर खातोली वापस लौट रहे थे कि रास्ते में तालाब गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी