पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र में विवाहिता ने सल्फास की गोलियों का किया सेवन, तबीयत बिगड़ने पर एमबीएस अस्पताल में कराया गया भर्ती
Pipalda, Kota | Feb 12, 2025 जिले के इटावा थाना इलाके के रमपुरिया गांव में एक विवाहिता ज्योति पत्नी विशाल ने अपने घर मे रखी सल्फॉस की गोलियों का सेवन कर लिया जिसकी तबियत बिगड़ने पर उसे एमबीएस अस्पताल लाया गया जहां उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। विवाहिता ज्योति के पति विशाल ने बुधवार सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पत्नी सल्फॉस की गोलियों का सेवन किया है।