पीपलदा: अयाना ब्रांच नहर में जल रिसाव की सूचना पर पीपल्दा तहसीलदार मौके पर पहुंचे, नहर को करवाया बंद
Pipalda, Kota | Feb 12, 2025 जिले के इटावा क्षेत्र की अयाना ब्रान्च नहर से जल रिसाव की सूचना पर पीपल्दा तहसीलदार अरुण सिंह बुधवार सुबह 8 बजे मोके पर पर पहुँचे ओर हालात का जायजा लिया। अयाना ब्रांच केनाल से जल रिसाव लगातार होने पर किसानों ने प्रशासन को सूचना दी थी। किसानों ने बताया कि नहर में पानी के कटाव की वजह से मिट्टी ढहने से जल रिसाव होकर किसानों के खेतों में पानी जा रहा था।