पीपलदा: सिंचाई विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से इटावा क्षेत्र में सूखती फसलों को देख किसान स्वयं नहरों की सफाई में जुटे
Pipalda, Kota | Feb 11, 2025 जिले के इटावा क्षेत्र में अपनी सूखती फसलों को बचाने के लिए किसान खुद नहरों में उतर कर सफाई कर रहे है।वही दूसरी तरफ इस मामले में सिचाई विभाग ने चुप्पी साध रखी है। किसानों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया कि नहरों में काई व कचरा भरा होने से नहरी पानी आगे नही बढ़ रहा है। सीएडी विभाग ने समय रहते नहीं कराई सफाई जिसके चलते नहरों में नहीं पहुंच रहा पानी बरनाहली माइनर