मछलीशहर: मंगलवार को सुजानगंज के श्री प्रकाश शुक्ला को मुंबई में 14वें वन इंडिया अवार्ड 2024 से नवाजा गया
मंगलवार को 4:30 बजे के आसपास जय प्रकाश तिवारी ने जानकारी दी कि सुजानगंज ब्लाक प्रमुख पति श्री प्रकाश शुक्ला को 9 दिसंबर, 2024 को मुंबई के मास्टर दीनानाथ मंगेशकर ऑडिटोरियम में 14वें वन इंडिया अवार्ड 2024 से ब्लाक के विकास कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार हैदराबाद (तेलंगाना) की सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा नेता श्रीमती माधवी लता कोम्पेला ने दिया।