कुम्भराज: कलेक्टर ने लालपुरिया गांव में ड्रिप मल्चिंग से मिर्च की खेती का मॉडल देखा, ₹4 लाख शुद्ध लाभ बताया
Kumbhraj, Guna | Oct 3, 2026 गुना में चाचौड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लालपुरिया रमडी में 3 अक्टूबर को पहुंचे कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने किसान महेश प्रजापति के खेत पर ड्रिप मल्चिंग से मिर्च की खेती का मॉडल देखा। परंपरागत खेती से बढ़कर तकनीक के साथ हाइब्रिड मिर्च की खेती देख कहा, एक एकड़ में 4 लाख रुपए शुद्ध लाभ की उम्मीद। गांव के अन्य किसानों को उद्यानकी तकनीकी खेती पर जागरूक किया।