हनुमानगढ़: टाउन जिला अस्पताल से दिनदिहाड़े एक और मोटरसाइकिल हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो बदमाश: लगातार हो रही वारदातें
हनुमानगढ़ टाउन जिला अस्पताल परिसर से दिनदिहाड़े फिर एक और मोटरसाइकिल चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे में दो जने बाइक ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। बाइक मालिक की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर थाना में परिवाद दिया गया है। जिला अस्पताल परिसर से इन दिनों लगातार बाइक चोरी की वारदातें सामने आ रही है।