बाढ़: बाढ़ में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो महिलाओं समेत 3 हिरासत में, स्मैक-सिरिंज बरामद
Barh, Patna | Oct 16, 2026 बाढ़ के ढेलवागोसाईं चौक के पास बीती रात सूखे नशे के कथित कारोबार की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार की देर रात बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार, एसडीपीओ रामकृष्ण के नेतृत्व में करीब एक घंटे चली छापेमारी के दौरान दो महिलाओं समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। मौके से स्मैक की पुड़िया और सिरिंज बरामद की है।