कासगंज: कासगंज में अंबेडकर जयंती शोभायात्राओं को लेकर एसपी ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा का लिया जायजा
सोमवार रात 8 बजे पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।एसपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि कासगंज जिले के दस थाना क्षेत्रों में कुल 50 शोभायात्राएं आयोजित होनी हैं। मार्च के दौरान एसपी ने विशेष रूप से उन मार्गों का निरीक्षण किया।