कटनी नगर: पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पत्नी संग आशा किरण अनाथ आश्रम में बच्चों संग बांटी पर्व की खुशियां
दीपावली के पावन पर्व पर खुशियां बांटने और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने की भावना के साथ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ आज शनिवार शाम 5 बजे आशा किरण अनाथ आश्रम झिंझरी पहुंचे। यहां उन्होंने आश्रम के बच्चों के बीच दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया बच्चों को स्कूल बैग, मिठाई, फल, पटाखे भेंट किए।