मिर्ज़ापुर: कोतवाली शहर पुलिस ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने वाले पांचवे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बताते चले कि थाना कोतवाली शहर पर वादिनी विंध्यवासिनी देवी जनपद भदोही द्वारा नाम जद अभियुक्त के विरुद्ध फर्जी बैनामा करा लेने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई। जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। उसी कड़ी में शनिवार की शाम लगभग 4:00 बजे। निरीक्षक अपराध धनंजय कुमार पुलिस टीम द्वारा। अभियुक्त राजेश बिंद निवासी विंध्याचल मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया।