मिर्ज़ापुर: लालडिग्गी में जल निगम के कार्य के दौरान सड़क की पटरी धंसी, स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी #jamsamasya
लालडिग्गी इलाके में जल निगम के कार्य के दौरान सड़क की पटरी धंसने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल निगम के जेई अवधेश कुमार से इसकी शिकायत की है। इस संबंध में जब जेई अवधेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही पटरी को दुरुस्त कर दिया जाएगा।