मिर्ज़ापुर: विंध्याचल में गली चौड़ीकरण के लिए तोड़े गए मलबे को नहीं हटाए जाने से यात्री गिरते-पड़ते पहुंच रहे विंध्यधाम
विंध्याचल में गली के चौड़ीकरण के लिए तोड़े गए भवनों का मलबा न हटाए जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री मलबा में फंसकर गिर जा रहे हैं। कुछ यात्री किसी तरह से बचकर विंध्यधाम पहुंच रहे हैं। स्टेशन के ठीक सामने वाली गली को 40 फीट चौड़ा करने के लिए जिला प्रशासन ने अधिग्रहित मकानों को तोड़ दिया है। लेकिन मालबा नहीं हटाया गया है।