मिर्ज़ापुर: बड़ी ईदगाह इमामबाड़ा में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई ईद उल अजहा बकरीद की नमाज, एसपी समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद
बड़ी ईदगाह इमामबाड़ा में शनिवार की सुबह 6:30 बजे से ईद उल अजहा बकरीद की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। एसएसपी सोमेन बर्मा, एएसपी नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी समेत तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। मुस्लिम बंधुओं ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।