मिर्ज़ापुर: ईद उल अजहा बकरा ईद की नमाज नगर के इमामबाड़ा में हुई संपन्न, नमाज को लेकर एसपी सिटी का आया बयान
आज पूरे देश में बकरा ईद का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है नगर के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह में शनिवार की सुबह 6:00 से ही मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित होने लगे और 7:00 बजे ईद उल अजहा यानी बकरा ईद की नमाज अदा किया गया। यह त्यौहार त्याग और इंसानियत का प्रतीक माना जाता है इस्लाम धर्म में इसे कुर्बानी का त्यौहार भी कहा जाता है सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।