दरअसल, बनाहिल के ऋषभ प्राइवेट कॉलेज में कबड्डी खेला जा रहा था। इस दौरान छात्र युवराज सिंह गोंड़ गिर गया और पामगढ़ के अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव के पोस्टमार्टम के बाद छात्र की मौत का पता चल सकेगा। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।