घड़साना: घडसाना कुपली मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों और व्यापारियों ने धरना लगाया
घडसाना से कुपली मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर व्यापारी और ग्रामीणों के द्वारा SDM कार्यालय पर धरना लगाया गया। मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 12 किलोमीटर की सङक जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है रोजाना हादसे हो रहे हैं। लेकिन प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी प्रशासन के द्वारा सड़क का निर्माण शुरू नहीं करवाया गया।