पीरो: जदयू का बड़ा एक्शन: बगावत की कीमत भारी, पीरो के मनोज कुमार उपाध्याय को 6 साल के लिए बाहर किया गया
Piro, Bhojpur | May 1, 2026 बिहार की राजनीति में सख्त संदेश देते हुए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने पार्टी लाइन से अलग चलने वाले नेता मनोज कुमार उपाध्याय पर बड़ा प्रहार किया है। दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। शुक्रवार की शाम 6:00 बजे के करीब मनोज उपाध्याय ने कहा कि कभी भी पार्टी के कार्य को लेकर पीछे नहीं हटा।