नवाबगंज: बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों पर की गई कार्रवाई
बाराबंकी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों, क्लीनिकों और अग्नि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।टास्क फोर्स के औचक निरीक्षण में श्री बालाजी अमृता हॉस्पिटल और अनन्या हॉस्पिटल के बेसमेंट को गंभीर अनियमितताओं के चलते सील कर दिया गया।