जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया
आज दिनांक 20.06.2026 को जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आसन्न मुहर्रम पर्व के मद्देनज़र जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सद्भावनापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु विभिन्न बिंदुओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।जानकारी दी गई की मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था के समुचित संधारण निमित चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।पर्व आयोजन क्रम में दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन अनिवार्य/अपेक्षित होगा।बताया गया की जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया की सतत निगरानी की जा रही है।इसके माध्यम से आपसी सद्भाव में विघ्न उत्पन्न करने की चेष्टा के विरुद्ध नियमानुकूल उपयुक्त करवाई की जाएगी।
बैठक में शांति समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने का अनुरोध किया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों द्वारा भी अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिन पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
16 views | Samastipur, Bihar | Jun 20, 2026