Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
image
image
image

आज दिनांक 20.06.2026 को जिलाधिकारी सहरसा श्री दीपेश कुमार द्वारा गूगल मीट के माध्यम से आगामी सहयोग शिविर से संबंधित प्राप्त आवेदनों की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों, यथा जिला सहकारिता विभाग, ऊर्जा विभाग, वित्त विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, निगरानी विभाग, पथ प्रमंडल तथा ग्रामीण कार्य विभाग आदि के स्तर पर कुछ आवेदन लंबित पाए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को लंबित आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके। समीक्षा के क्रम में यह तथ्य भी सामने आया कि राजस्व महाअभियान से संबंधित कुछ मामले लंबित हैं। जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे लंबित मामलों का निष्पादन कल तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए,साथ ही तत्संबंधी प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने राजस्व महाअभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

7 views | Samastipur, Bihar | Jun 20, 2026

MORE NEWS

🕌 मोहर्रम को लेकर मुसरीघरारी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं मोजाहिद-उल-इस्लाम मोहर्रम कमिटी ने पेयजल, प्राथमिक उपचार, महिला सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांग रखी। अधिकारियों ने पिछले वर्ष के सफल आयोजन के लिए कमिटी की सराहना की।

🤝 प्रशासन और कमिटी ने मिलकर शांतिपूर्ण मोहर्रम आयोजन का संकल्प लिया।

#Moharram2026 #Musrigharari #Samastipur #AshirwadNews #PeaceCommitteeMeeting BiharNews

🕌 मोहर्रम को लेकर मुसरीघरारी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं मोजाहिद-उल-इस्लाम मोहर्रम कमिटी ने पेयजल, प्राथमिक उपचार, महिला सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांग रखी। अधिकारियों ने पिछले वर्ष के सफल आयोजन के लिए कमिटी की सराहना की। 🤝 प्रशासन और कमिटी ने मिलकर शांतिपूर्ण मोहर्रम आयोजन का संकल्प लिया। #Moharram2026 #Musrigharari #Samastipur #AshirwadNews #PeaceCommitteeMeeting BiharNews

Samastipur, Samastipur | Jun 20, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया
आज दिनांक 20.06.2026 को जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आसन्न मुहर्रम पर्व के मद्देनज़र जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सद्भावनापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु विभिन्न बिंदुओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।जानकारी दी गई की मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था के समुचित संधारण निमित चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।पर्व आयोजन क्रम में दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन अनिवार्य/अपेक्षित होगा।बताया गया की जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया की सतत निगरानी की जा रही है।इसके माध्यम से आपसी सद्भाव में विघ्न उत्पन्न करने की चेष्टा के विरुद्ध नियमानुकूल उपयुक्त करवाई की जाएगी।
बैठक में शांति समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने का अनुरोध किया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों द्वारा भी अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिन पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया आज दिनांक 20.06.2026 को जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आसन्न मुहर्रम पर्व के मद्देनज़र जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सद्भावनापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु विभिन्न बिंदुओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।जानकारी दी गई की मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था के समुचित संधारण निमित चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।पर्व आयोजन क्रम में दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन अनिवार्य/अपेक्षित होगा।बताया गया की जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया की सतत निगरानी की जा रही है।इसके माध्यम से आपसी सद्भाव में विघ्न उत्पन्न करने की चेष्टा के विरुद्ध नियमानुकूल उपयुक्त करवाई की जाएगी। बैठक में शांति समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने का अनुरोध किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों द्वारा भी अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिन पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Samastipur, Bihar | Jun 20, 2026

आज दिनांक 20.06.2026 को जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न आपूर्ति, राशन वितरण की स्थिति तथा संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने, प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का समुचित लाभ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही नियमित निरीक्षण एवं निगरानी के माध्यम से व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया गया।बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री श्रेयांश तिवारी/सिमरी बख्तियारपुर श्री आलोक रॉय सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

आज दिनांक 20.06.2026 को जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न आपूर्ति, राशन वितरण की स्थिति तथा संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने, प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का समुचित लाभ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही नियमित निरीक्षण एवं निगरानी के माध्यम से व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया गया।बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री श्रेयांश तिवारी/सिमरी बख्तियारपुर श्री आलोक रॉय सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Samastipur, Bihar | Jun 20, 2026

आज दिनांक 20.06.2026 को जिलाधिकारी सहरसा श्री दीपेश कुमार द्वारा गूगल मीट के माध्यम से आगामी सहयोग शिविर से संबंधित प्राप्त आवेदनों की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों, यथा जिला सहकारिता विभाग, ऊर्जा विभाग, वित्त विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, निगरानी विभाग, पथ प्रमंडल तथा ग्रामीण कार्य विभाग आदि के स्तर पर कुछ आवेदन लंबित पाए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को लंबित आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके। समीक्षा के क्रम में यह तथ्य भी सामने आया कि राजस्व महाअभियान से संबंधित कुछ मामले लंबित हैं। जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे लंबित मामलों का निष्पादन कल तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए,साथ ही तत्संबंधी प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने राजस्व महाअभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। - Samastipur News