सरदारशहर: सरदारशहर में ग्रीष्म अवकाश कटौती और शिक्षा मंत्री के बयान पर STFI ने किया प्रदर्शन, आदेशों की जलाई होली
सरदारशहर में राजस्थान शिक्षक संघ STFI ने प्रांतीय आह्वान पर शिक्षा मंत्री के बयान और ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। ब्लॉक मंत्री गजानन्द मेघवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश प्रजापत और रामलाल मूंड के नेतृत्व में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।