सिंगरौली: अंबेडकर नगर के वार्ड नंबर-4 में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 अंबेडकर नगर सेंटमेरी स्कूल के पास एक महिला ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार कर मर्ग कायम करते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। और इस पूरे मामले पर छानबीन शुरू कर दी है।