सहसपुर लोहारा: ग्राम हथलेवा निवासी एक युवक ने अज्ञात कारण के चलते किया जहर का सेवन,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में किया भर्ती
मामला लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हथलेवा का है। जहा भरत नाम के युवक ने अज्ञात कारण के चलते जहर का सेवन कर लिया।जिसको संजीवनी 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल कवर्धा में गंभीर हालत में भर्ती किया गया है।फिलहाल युवक ने किस कारण से जहर का सेवन किया ये पता नही चल पाया है। लोहारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।