सहसपुर लोहारा: 52 पत्ती ताश में पैसा लगाकर जुआ खेलने वाले 03 जुआरियों को लोहारा थाना पुलिस ने राम्हेपुर से किया गिरफ्तार
मामला 18 फरवरी को लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम राम्हेपुर का है। जहा 52 पत्ती ताश में पैसा लगाकर जुआ खेलने वाले 03 जुआरियों को 1550 रु नकदी के साथ लोहारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार जुआरियों में परसादी यादव,संतोष साहू और खेलूराम साहू है।जिनके ऊपर लोहारा पुलिस छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।