सहसपुर लोहारा: डिप्टी सीएम शर्मा और विधायक भावना बोहरा के निर्देश पर महिलाओं और छात्राओं के लिए जिले के बसों में सीट हुई आरक्षित
16 फरवरी को जन संपर्क विभाग कवर्धा से मिली जानकारी अनुसार उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा और पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा के निर्देश पर कबीरधाम जिले के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत संचालित होने वाले बसों में परमिट शर्तो के तहत बसों में महिलाओ, छात्राओं के लिए सीट आरक्षित किया गया।जिससे आवागमन में अब सुविधा मिल पाएगी।