मौजमाबाद: जोबनेर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपी से 84.80 ग्राम गांजा बरामद
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन नॉकआउट अभियान चलाया जा रहा है। वहीं इसी अभियान के तहत जोबनेर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के दिनेश के कब्जे से 84.80 ग्राम गांजा भी बरामद किया है।