हज़ारीबाग: ज़िला तैलिक समाज ने उदय साव हत्याकांड मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की, नहीं तो उग्र आंदोलन का किया ऐलान
हजारीबाग जिला तैलिक समाज ने उदय साहब हत्याकांड मामले का जल्द से जल्द उद्भेदन करने के लिए प्रशासन से आग्रह किया है। ऐसा नहीं होने पर समाज द्वारा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। पोस्टमार्टम के बाद हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह,एसडीएम अशोक कुमार, सीओ मयंक भूषण एवं अधिकारियों द्वारा परिजनों को यह बताया गया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है |