हज़ारीबाग: जिले के विकास, सुरक्षा और जनहित के मुद्दों पर विधायकों ने हज़ार डीसी के साथ चर्चा की
सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी और मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बुधवार उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक के दौरान जिले में बढ़ रहे अपराध, विकास परियोजनाओं की प्रगति, और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर गहन चर्चा की गई। सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं और समाधान के लिए संभावित योजनाओं पर सुझाव दिए