जलालाबाद: गांव फरीदापुर में महात्मा की मढ़ी पर दबंगों ने किया कब्जा ,न्याय के लिए महात्मा काट रहा तहसील व थाने के चक्कर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव फरीदापुर निवासी महात्मा नंदलाल ने बताया कि गांव में उनकी चार डेसिमल मढ़ी की जमीन थी। जिसमें दो डिसमिल जमीन पर गांव के ही दबंग राम अवतार, संतोष ,ओमपाल आदि ने उनके साथ मारपीट की और जमीन पर कब्जा कर लिया। जमीन से कब्जा छुड़वाने के लिए महात्मा तहसील प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन के चक्कर काट रहा है ।