जलालाबाद: गांव कूरेबंडा में छप्परदार घर मे अचानक लगी आग, दो पालतू जानवर झुलसे
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव में ग्राम कूरे बंडा में गुरुवार की लगभग रात अज्ञात कारणोसे छप्परदार मकान में आग लग गई । शिवराम पुत्र बाबूराम के छपर में अचानक आग लगने के कारण 1 भैंस और 1 गाय जलकर झुलस गई । आपसे कोई जनहानि नहीं हुई। डॉक्टर द्वारा दोनो पशुओं का इलाज किया जा रहा है। हल्का लेखपाल सुशील शर्मा ने मौके का निरीक्षण किया।