जलालाबाद: तहसील जलालाबाद के अधिवक्ताओं से भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी की रैली में पहुंचने की कीअपील
शाहजहांपुर जनपद के तहसील परिसर जलालाबाद में अधिवक्ताओं से मिलकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 25 अप्रैल को बरेली मोड़ शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली में पहुंचने की अपील की है। अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपील करने वालों में जलालाबाद विधानसभा के प्रभारी बरेली के प्रशांत पटेल ,जलालाबाद के पार्टी के संयोजक रमाकांत मिश्राआदि नेता शामिल रहे।