जलालाबाद: गांव सरकंडा में रात में घर घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने की चोरी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव सरकंडा निवासी विश्राम पुत्र माधवराम ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते 17 अप्रैल को रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर बक्से व बैग में रखे हुए उनकी पुत्री व बहू का माल जेवर चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी थी परंतु आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।