जगाधरी: नीलकंठ कॉलोनी से घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी हुई चोरी मोटरसाइकिल पर आए थे तीनों युवक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी रात के समय लाइट गई हुई थी। ऐसे में तीन लड़के मोटरसाइकिल के ऊपर आए और उसकी बोलोरो गाड़ी को चोरी कर ले गए। यह घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी है ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।