जगाधरी: चौक बाजार में लगने वाले फड़ी बाजार को हटाने के लिए पहुंचे निगम अधिकारी और कर्मचारियों के साथ दुकानदारों की हुई बहस
फड़ी बाजार को लेकर के लोकल दुकानदारों ने जिला उपायुक्त को शिकायत दी थी। जिसके बाद दूसरा पक्ष भी जिला उपायुक्त से मिला था। जिसमें नियमों के तहत बाजार लगे कि उन्होंने बात कही थी। आज जब दुकानदार बाजार लगाने के लिए पहुंचे तो निगम के अधिकारी भी वहां पर पहुंचे और उसे लगने से मना किया। दुकानदारों ने उनसे बहस की और अधिकारी का नाम पूछा जिस पर वह मौके से चला गया।