जगाधरी: विदेश भेजने के नाम पर संतपुरा गुरुद्वारा के पास रहने वाले व्यक्ति से ठगे 16 लाख ₹20,000 तीन लोगों पर मामला दर्ज
व्यक्ति ने बताया कि वह अपने बेटे को विदेश भेजने चाहता था। ऐसे में उसकी मुलाकात पवन नामक युवक से हुई जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर उस 16 लाख ₹20,000 भी ले लिए और उसके लड़के को बाहर भी नहीं भेजा। अब जब पैसे मांग रहा है तो वह पैसे भी नहीं दे रहा। जिस पर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।