बरहट: बरहट के बाबा ढाबा के पास तेज हवा चलने से चार दुकानों के करकट का उड़ा छत एक व्यक्ति हुआ घायल
Barhat, Jamui | May 12, 2024 शनिवार की शाम तेज हवा के कारण बरहट प्रखंड के बाबा ढाबा के पास चार दुकानों के करकट से बने छत उड़ गया। जिससे हजार रुपए का नुकसान हुआ। जबकि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे पास के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। हालांकि बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बता दें कि शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार आंधी के साथ वर्षा हुई थी।