बरहट: पतौना गांव में अज्ञात चोरों ने नगदी सहित लाखों का सामान चुराया
Barhat, Jamui | May 6, 2024 मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए अलमीरा का ताला तोड़कर कर नगदी, जेवरात सहित लाखों रूपए का सामान की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पीड़ित के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने इस घटना की सूचना मलयपुर पुलिस को दी ।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।