बरहट: दोबटिया गांव में कंपटीशन की तैयारी में फेल होने पर छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Barhat, Jamui | May 8, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के दोबटिया गांव में बुधवार की शाम कंपटीशन की तैयारी में फेल होने से नाराज 21 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा की पहचान दोबटिया निवासी दीनबंधु बरनवाल की 21 वर्षीय पुत्री वंदना कुमारी के रूप में की गई है।