बरहट: भरकौवा में झोलाछाप चिकित्सक के चक्कर में युवती की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में हुई मौत
Barhat, Jamui | May 10, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के भरकोवा गांव में झोलाछाप चिकित्सक से इलाज कराना एक युवती को महंगा पड़ा। बताया जाता है कि भरकौवा निवासी उर्मिला देवी अपनी पुत्री चांदनी कुमारी को बुखार और सिर में तेज दर्द की शिकायत के बाद उसे पास के झोलाछाप चिकित्सक से दिखाया था। जहां झोला छाप चिकित्सक के द्वारा इलाज किया गया था। वही हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।