बरहट: बरहट अस्पताल में एंबुलेंस चालक ने थानाध्यक्ष पर लगाया मारपीट का आरोप
Barhat, Jamui | May 5, 2024 बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव पर बरहट अस्पताल में कार्यरत 102 एंबुलेंस कर्मी नंद किशोर यादव का पुत्र गुड्डू कुमार ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने एंबुलेंस लगाकर थाना के पास बैठा था। तभी थानाध्यक्ष उसके साथ मारपीट करने लगा। जिसमें उसके कान में चोट लगने के कारण वह घायल हो गया। घटना को लेकर पीड़ित ने एसपी से शिकायत करने की बात कही है।