बरहट: बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह-चंद्रशेखर नगर मार्ग स्थित कमला आहार के समीप अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर की लूटपाट
Barhat, Jamui | May 4, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह- चंद्रशेखर नगर मार्ग स्थित कमला आहार के समीप दो बाइक पर छह बेखौफ अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक युवक से मोटर साइकिल, नकदी सहित मोबाइल लूट लिया।पीड़ित युवक की पहचान गिधौर थाना क्षेत्र के कुडिला गांव निवासी कपिलदेव यादव के पुत्र रितिक कुमार के रूप में हुई।इस आशय को लेकर पीड़ित ने बरहट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।