मोकामा: हथियार लहराना पड़ा महंगा: मोकामा और पंडारक थाना क्षेत्र से 2 लोग गिरफ्तार
Mokameh, Patna | Mar 6, 2026 मोकामा और पंडारक क्षेत्र में हथियार के बल पर दहशत फैलाने और सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। शुक्रवार को 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ बाढ़ 1 ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।