पाली: NH-44 स्थित करमरा तिराहे के पास तेज रफ्तार कार ने ग्राम पटउवा निवासी बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर रूप से घायल
Pali, Lalitpur | May 6, 2026 नेशनल हाईवे 44 स्थित पटउवा तिराहा के पास बुधवार सुबह के समय एक तेज रफ्तार करने स्थानीय युवक वीरेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है।