बरहेट: बरहेट में आस्था की अनोखी चर्चा, भक्त की भक्ति से खींचे चले आए ठाकुर जी।
भक्त के बस में है भगवान की कहावत शुक्रवार को बरहेट में उस समय चर्चा का विषय बन गई जब तांतीपाड़ा निवासी गोपाल तांती के घर भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा पहुंचने की बात सामने आई। इस खबर के बाद आस पास के लोगों में कौतूहल के साथ आस्था का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए उनके घर पहुंचने लगे।