तमनार: रायगढ़ में 'ऑपरेशन आघात' का बड़ा एक्शन, जंगल से लेकर घर तक अवैध शराब का जाल ध्वस्त किया गया
Tamnar, Raigarh | Mar 31, 2026 रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 57 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। कार्रवाई पूंजीपथरा के गुडगुड जंगल और चक्रधरनगर क्षेत्र में की गई। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।